google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भांवरी स्कूल में नव प्रवेश उत्सव, नए विद्यार्थियों का तिलक-माला से स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की कामना

पाली : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवरी में नव प्रवेश उत्सव के तहत कक्षा 1 से 5 तक के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा।

प्रधानाचार्य नेमाराम पटेल ने इस अवसर पर सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के जीवन को संवारने का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में व्याख्याता चंद्रकांत नंदा, सीमा शर्मा, भाग्यवंती, जवानमल एवं जालम सिंह राजपुरोहित सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा और विद्यार्थियों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button