google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में विधिक जागरूकता की नई पहल, गांव-ढाणियों के लिए मोबाइल वैन रवाना, स्कूलों में साइबर अपराध पर विशेष अभियान

पाली : जिले के दूरस्थ गांवों और ढाणियों में आमजन को कानूनी जानकारी से जोड़ने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अहम पहल शुरू की है। सचिव विक्रम सिंह भाटी ने विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सचिव भाटी ने बताया कि यह मोबाइल वैन पाली के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को बाल विवाह, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकर योजना, राष्ट्रीय लोक अदालत, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों और योजनाओं की जानकारी देगी। साथ ही लोगों को नालसा पोर्टल और 15100 टोल फ्री नंबर के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

मोबाइल वैन बुधवार को पाली शहर के सूरजपोल, हाउसिंग बोर्ड, घूमटी, मंडिया रोड और शेखों की ढाणी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जागरूकता फैलाएगी। इस दौरान पेम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे।

इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय नगर पाली में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सचिव भाटी ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, साइबर कानून और डिजिटल सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, बालश्रम, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और निःशुल्क शिक्षा के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया गया।

इस पहल के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आमजन, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button