google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

देसूरी में जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को करियर, शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पाली : जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन देसूरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के अंबेडकर भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुपरवाइजर उत्तम राज चौहान ने की।

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक देवी बामनिया ने बालिकाओं को करियर चयन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देते हुए उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं पन्नाधाय केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने बताया कि सही करियर चयन जीवन में सफलता और संतुष्टि का आधार होता है।

सुपरवाइजर उत्तम राज चौहान ने जेंडर संवेदनशीलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में लड़का-लड़की के बीच समानता स्थापित करना और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में बालिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना, वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन 181 जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विधिक परामर्शदाता भाग्यश्री ने बालिकाओं को समानता के अधिकार, महिला सुरक्षा कानूनों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी बालिकाओं और साथिनों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 29 साथिनों और 30 बालिकाओं ने भाग लेकर जागरूकता का संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button