google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सख्ती, निगम की कार्रवाई में 19 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹8000 का जुर्माना

पाली : पाली नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शहर में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दुकानों और स्थानों पर निरीक्षण के दौरान करीब 19 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया।

इस अभियान में नगर निगम इंस्पेक्टर कानाराम रल, सहयोगी मुरलीधर, पुरण राम तथा वी वॉइस आईईसी टीम के महेश कुमार शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल ₹8000 का जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम ने सख्त चेतावनी देते हुए व्यापारियों को भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

निगम प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और नियमों का पालन करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button