google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अंत्योदय संबल पखवाड़ा बना बुजुर्गों के लिए सहारा: 95 वर्षीय शिवनाथ सिंह का घर जाकर किया गया पेंशन सत्यापन

नियमित पेंशन से मिली राहत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को परिजनों ने जताया आभार

पाली/बाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत बाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवतलाव में आयोजित शिविर बुजुर्गों के लिए राहत लेकर आया।

95 वर्षीय सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी शिवनाथ सिंह, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनके वार्षिक पेंशन सत्यापन में समस्या आ रही थी। शिविर में उनके परिजनों ने यह बात नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह को बताई। इस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी कैलाश कुमार को घर भेजा गया, जहां पहुंचकर उनका बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया।

इस मानवीय पहल से शिवनाथ सिंह की नियमित पेंशन फिर से शुरू हो गई। इससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिवनाथ सिंह व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह शिविर वास्तव में जरूरतमंदों के लिए संबल बनकर आया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button