google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्यावरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जैतारण के रविन्द्रसिंह चारण ने RAS में हासिल किया चौथा स्थान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

ब्यावर : कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प के दम पर जैतारण उपखंड के युवा रविन्द्रसिंह चारण ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर नई मिसाल कायम की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रविन्द्रसिंह की सफलता की कहानी संघर्ष, धैर्य और जुनून का बेहतरीन उदाहरण है। इससे पहले भी उन्होंने आरएएस परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन कम अंक मिलने के कारण उन्हें आरपीएस कैडर मिला। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे।

उनकी मेहनत रंग लाई और दूसरी बार आरएएस मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने उच्च अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर भी बेहतर रैंक प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि रविन्द्रसिंह पहले ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने लगातार पढ़ाई जारी रखी और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे।

जैसे ही उनकी सफलता की खबर गांव और परिवार तक पहुंची, खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर और जश्न मनाकर अपनी खुशी जाहिर की।

हालांकि फिलहाल वे अन्य परीक्षा की तैयारी में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button