पाली: जिला प्रशासन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वंदे गंगा अभियान से लेकर मानसून तैयारियों तक हुई चर्चा

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वंदे गंगा अभियान की प्रगति, एप अपलोडिंग प्रक्रिया, हरियालो राजस्थान, धरती आबा योजना और मानसून पूर्व तैयारियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे जनभागीदारी अभियान (15-30 जून) की तैयारियों को प्राथमिकता दें। इसके साथ ही पौधरोपण कार्यक्रमों की रणनीति और बजट घोषणाओं से जुड़ी लंबित भूमि आवंटन की स्थिति पर भी गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने मौसमी बीमारियों, हीट वेव, बांगड़ अस्पताल की व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति, जल जीवन मिशन, पशुपालन, जल संसाधन, शिक्षा, उद्योग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की कार्य प्रगति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने वंदे गंगा अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



