
पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने बुधवार को जोधपुर रोड स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं रिकॉर्ड प्रबंधन का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह सहित अन्य संबंधित कार्मिक भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और वेयरहाउस की निगरानी नियमित रूप से की जाए। जिला प्रशासन की यह पहल आगामी चुनावों के मद्देनज़र ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।




