google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने पाली वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

पाली, 22 मई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने बुधवार को पाली शहर के सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने भोजन-पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं की गहराई से जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों से पृथक-पृथक रूप से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं को समझा।

निरीक्षण में रसोई, कमरे, स्नानघर और शौचालय की सफाई व्यवस्था उत्तम पाई गई। राजेंद्र मेहता, सदस्य सेवा समिति ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध फिजियोथैरेपी, आयुर्वेदिक उपचार, पुस्तकालय, स्वास्थ्य जांच व पौष्टिक आहार जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। इस समय वृद्धाश्रम में 53 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं, जिनके लिए समुचित रहने, उपचार और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।

सचिव भाटी ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता और उनके अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान समिति के अन्य सदस्य कांतिलाल व अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button