google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 15 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी समस्याओं की सुनवाई

पाली : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनसुनवाई आगामी 15 मई (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक, लोक सेवाएं विमलेन्द्र राणावत ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप एक संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को यह जनसुनवाई आयोजित की जाती है।

जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी समस्याएं, परिवेदनाएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। राणावत ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button