google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर सक्रिय हुए विधायक केसाराम चौधरी, 18 गांवों का किया दौरा, मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान

पाली/मारवाड़ जंक्शन : विधायक केसाराम चौधरी ने रविवार को मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों का दौरा कर भीषण गर्मी के चलते उत्पन्न पेयजल संकट की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर ही सुनी और कई मामलों में तुरंत समाधान भी करवाया।

अपने दौरे के दौरान विधायक चौधरी ने आशापुरा, हिमता गुड़ा, सांसरी, गुड़ा दुर्जन, गुड़ा गोपीनाथ, कोट सोलंकियां, नया गांव, कोलर, बागोल, पनोता, मगर तालाब, गुड़ा देवडान, डायलाना कला, रावतो का गुड़ा और केसूली समेत अनेक गांवों का दौरा किया।

इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जल जीवन मिशन (JJM) के तहत पानी की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने खराब पड़ी पाइपलाइनों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश भी दिए।

इसके अलावा विधायक चौधरी ने हाईवे से भाणका तक की सड़क पर बन रहे पुलिया का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। दौरे में पंकज चौधरी, महेन्द्र सिंह (डालना कला), सरपंच राजू चौधरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button