google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में 5 जून से शुरू होगा जल स्वावलंबन पखवाड़ा, हर गांव तक पहुंचेगा जल संरक्षण का संदेश

पाली : विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के अवसर पर पाली जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिले के सभी ब्लॉक अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 5 जून से शुरू होने वाले जल स्वावलंबन पखवाड़े की रूपरेखा तय की।

इस पखवाड़े का उद्देश्य वर्षा जल के अधिकतम संग्रहण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं रख-रखाव को लेकर जनजागरूकता फैलाना है। कलेक्टर ने कहा कि यह आयोजन जन आंदोलन का रूप ले, इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक गांव को इन गतिविधियों से जोड़ा जाए और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

वीसी के माध्यम से कलेक्टर ने सभी विभागों को उनके-उनके दायित्व स्पष्ट रूप से सौंपे और कहा कि अभियान के तहत जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को जनभागीदारी से प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाए।

साथ ही उन्होंने आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि योग दिवस को भी जनउत्सव की तरह मनाया जाए और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो। राज्य सरकार इस वर्ष गंगा दशमी की मान्यता को जल संरक्षण से जोड़ते हुए इस अवसर को बड़े अभियान के रूप में मना रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button