
पाली, 25 अप्रैल : राजस्थान वित्त निगम के महाप्रबंधक पंकज पुरोहित आज पाली पहुंचे और पाली शाखा में उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में निगम की योजनाओं के सरलीकरण और सुधार पर चर्चा की गई, जिससे स्थानीय उद्यमियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

शाखा प्रबंधक सलिल मिंज ने बताया कि निगम ने अपनी योजनाओं में प्रोसेसिंग शुल्क में कमी की है और “गुड बोरोवर स्कीम” के तहत भुगतान अवधि को बढ़ाकर सात वर्ष कर दिया गया है, जिससे उद्यमियों पर ऋण चुकाने का बोझ कम होगा। इसके अलावा, युवा उद्यमिता योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जो नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार की गई है।
बैठक में जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली, रीको की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ यादव, चूड़ी उद्योग संघ के सचिव मो. असलम और जिले के कई उद्यमी शामिल हुए।



