google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़

भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता: पाकिस्तानी हिरासत से BSF जवान पूर्णम कुमार साहू की सकुशल वापसी

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत को एक अहम कूटनीतिक सफलता मिली है। पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा 23 अप्रैल को हिरासत में लिए गए BSF जवान पूर्णम कुमार साहू को आज 14 मई को रिहा कर दिया गया। जवान को सुबह करीब 10:30 बजे अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंपा गया

BSF प्रवक्ता के अनुसार, यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और तय प्रोटोकॉल के तहत किया गया। पूर्णम कुमार साहू पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे, और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया था।

गौरतलब है कि इसी बीच भारत ने भी 3 मई को राजस्थान के श्रीगंगानगर बॉर्डर से एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया था, जो भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस घटनाक्रम को दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button