google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में वृद्धाश्रम का निरीक्षण: वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनी नजर

पाली, 25 अप्रैल : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने शुक्रवार को शहर के सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों की देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने वृद्धजनों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर भोजन, चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वृद्धाश्रम में सफाई व्यवस्था, रसोई और शौचालयों की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

सेवा समिति के सदस्य राजेंद्र मेहता ने सचिव को वृद्धाश्रम की संरचना, सुविधाएं और दैनिक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वृद्धाश्रम में 65 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं, जिनके लिए व्यक्तिगत कक्ष, पुस्तकालय, फिजियोथैरेपी और आयुर्वेदिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच एवं पौष्टिक भोजन भी सुनिश्चित किया जाता है।

सचिव भाटी ने वृद्धजनों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों के साथ-साथ NALSA व RALSA की ओर से जारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्य कांतिलाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button