google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

1200 से ज्यादा मतदाताओं वाले मतदान केन्द्र होंगे पुनर्गठित – CEO महाजन

जयपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासन सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संभागीय आयुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

महाजन ने कहा कि पुनर्गठन में यथासंभव समीपस्थ केन्द्रों पर मतदाताओं का समायोजन किया जाए और यदि संभव न हो, तो ही मतदान केन्द्र का विभाजन किया जाए। अनुभाग विभाजन की स्थिति में एक परिवार के सभी मतदाताओं को एक साथ रखा जाना अनिवार्य होगा।

जिलेवार राजनीतिक दलों के साथ बैठकें 5 से 7 अगस्त के बीच आयोजित की गईं, जिनमें पुनर्गठन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अब तक 30 जिलों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी राज्य स्तर पर समीक्षा के बाद अनुमोदन हेतु भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button