google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जार जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, रविन्द्र सोनी ने नई टीम की घोषणा की

पाली : जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की पाली जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। यह विस्तार प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महामंत्री सुरेश पारीक, प्रदेश संयोजक राकेश शर्मा और चुनाव प्रभारी ओम चतुर्वेदी की सहमति से पाली जिलाध्यक्ष रविन्द्र सोनी द्वारा किया गया।

संरक्षक - अमृतलाल कुमावत
संरक्षक – अमृतलाल कुमावत
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – तोषचंद्र चौहान

जिला कार्यकारिणी में पूर्व जिलाध्यक्ष अमृतलाल कुमावत को संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही तोषचंद्र चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, और मुकेश राजा को सचिव बनाया गया है।

उपाध्यक्ष – राजीव अग्रवाल
सचिव – मुकेश राजा

गिरादड़ा से दिनेश कुमार शर्मा और फालना से सुजाराम चौधरी को जिला संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेन्द्र कच्छवाह, ओम नारायण पराशर (सोजत), अजयसिंह तोमर (मारवाड़ जंक्शन), मुकेश सोनी, गोपाल भाटी, धर्मेंद्र वैष्णव और हिमांशु पलोड (रानी) को शामिल किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की मजबूती और पत्रकार हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button