google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जार संगठन की पहली जिला स्तरीय बैठक आयोजित, पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

पाली : जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की पाली जिला इकाई की प्रथम बैठक रविवार को सूरजपोल स्थित स्वर्ण प्लाजा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविन्द्र सोनी ने की, जबकि प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी के निर्देशन में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए और संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और पत्रकार हितों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा कानून लागू करवाने के लिए सरकार को जल्द ही अवगत कराया जाएगाजिला अध्यक्ष रविन्द्र सोनी ने कहा कि आगामी दिनों में जिले की हर तहसील में संगठन का विस्तार किया जाएगा और पत्रकारों के हितों में प्रभावी कार्य किया जाएगा।

जिला महासचिव लक्ष्मण पारंगी ने बताया कि तहसील स्तर पर विस्तार के बाद जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर आगामी 6 माह की कार्यक्रम रूपरेखा तय की जाएगी। वहीं, जिला सचिव मुकेश राजा ने कहा कि जार संगठन केवल पत्रकारों के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी भागीदारी निभाएगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी, दिनेश शर्मा, गोपाल भाटी, धर्मेंद्र वैष्णव, यासीन मोहम्मद, मुकेश सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button