google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर : युवक ने खुद का गला काटकर दी जान देने की कोशिश, पिता भी घायल

जोधपुर : जोधपुर शहर के रातानाडा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद का गला काट लिया। बेटे को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना रातानाडा के खास बाग के पास की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान ओमप्रकाश सोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने किसी घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया, हालांकि अभी तक घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

पिता ने जब बेटे को आत्मघाती कदम उठाने से रोकने की कोशिश की तो वह भी ब्लेड की चोट से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम लगातार उपचार कर रही है। रातानाडा थाना प्रभारी दिनेश लखावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल दोनों की हालत चिकित्सकों की निगरानी में बताई जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button