google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा, रेलवे स्टेशनों पर चला स्वच्छ स्टेशन अभियान, बड़े स्तर पर सफाई कार्य

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जोधपुर मंडल के अंतर्गत जोधपुर, भगत की कोठी, नोखा, बाड़मेर, पाली मारवाड़ और नागौर सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर “स्वच्छ स्टेशन अभियान” के तहत व्यापक स्तर पर गहन सफाई कार्य संचालित किया गया।

अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों, प्लेटफॉर्म, यार्ड, सर्कुलेटिंग एरिया, कार्यालयों और यात्री प्रतीक्षालयों की विशेष सफाई की गई। इसके साथ ही स्टेशनों पर गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए दोहरे डस्टबिन लगाए गए और कर्मचारियों व यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि “स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक आदत बननी चाहिए। यह प्रयास केवल स्टेशन परिसरों तक सीमित न रहे, बल्कि हर जगह इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में अपनाना जरूरी है। सभी की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है।”

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा निरंतर निरीक्षण और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में यात्रियों और कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। रेलवे का यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button