करणी माता ओरण परिक्रमा को लेकर रेलवे अलर्ट, देशनोक स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा

जोधपुर : बीकानेर जिले के देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में आयोजित होने वाली ओरण परिक्रमा को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रविवार को देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने स्टेशन पर आरक्षण एवं टिकट बुकिंग काउंटर, पैनल रूम, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों के बैठने के लिए उपलब्ध स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों के आवागमन के रास्तों, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।
रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ओरण परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं।

मंडल रेल प्रबंधक ने निर्देश दिए कि धार्मिक आयोजन के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।
उन्होंने यात्रियों के बैठने और आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखने तथा स्टेशन परिसर में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों की आवाजाही के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हो और श्रद्धालुओं को स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिलें।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि देशनोक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकास एवं उन्नयन के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्री संख्या के अनुरूप सुविधाओं का विकास करना है, ताकि धार्मिक आयोजन के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम रेल यात्रा का अनुभव मिल सके।
उल्लेखनीय है कि देशनोक स्थित प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में आयोजित होने वाली ओरण परिक्रमा धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और देशनोक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने आयोजन के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।



