google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर किशोर गृह से नाबालिग फरार, वेंटिलेशन खिड़की फांदकर निकला बाहर, पुलिस ने की तलाश शुरू

जोधपुर : शहर के मंडोर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय किशोर गृह से शुक्रवार सुबह एक नाबालिग बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बालक ने नवनिर्मित हॉल की वेंटिलेशन खिड़की से पाइप पकड़कर ऊपर चढ़ते हुए नीचे छलांग लगाई और मौके से फरार हो गया।

किशोर गृह के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि घटना 7 नवम्बर की सुबह की है। जब बालक की अनुपस्थिति का पता चला तो तुरंत अधीक्षक को सूचना दी गई। बाद में बालक की आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

इस घटना के बाद सुरक्षा गार्ड ने मंडोर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद किशोर गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने अब किशोर गृह की सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button