google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर : लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जैकेट बेचने का वीडियो वायरल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई—दो गिरफ्तार, छह जैकेट जब्त

जोधपुर : सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम और लोगो वाली जैकेट का प्रचार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। बोरानाडा थाना पुलिस ने एक दुकान पर दबिश देकर ऐसी छह आपत्तिजनक जैकेट जब्त कीं और मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वीडियो के जरिए अपराधियों का महिमामंडन किया जा रहा था, जो समाज में गलत संदेश फैलाने का प्रयास है।

बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद के अनुसार 25 नवंबर 2025 को सूचना मिली कि “स्टाइल वर्ल्ड” नामक दुकान का मालिक सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर गैंगस्टर के नाम का उपयोग करते हुए जैकेट बेचने का प्रचार कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को स्टोर में लॉरेंस बिश्नोई के लोगो वाली छह जैकेट मिलीं, जिन्हें धारा 106 BNSS के तहत जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नवीन पुत्र मंगलाराम (निवासी: दावों की ढाणी) प्रेमाराम पुत्र सोनाराम (निवासी: नारो की ढाणी, थाना झंवर) को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। दोनों पर वीडियो वायरल कर अपराधियों की छवि को बढ़ावा देने और अशांति फैलाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या जैकेट प्रचार के पीछे किसी संगठित गिरोह की भूमिका है। साथ ही उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी बढ़ा दी गई है जो अपराधियों का महिमामंडन करने वाली सामग्री साझा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि समाज में गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त और लगातार कार्रवाई की जाएगी ताकि युवाओं को अपराध की गलत दिशा में जाने से रोका जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button