google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नववर्ष 2026 पर जोधपुर मंडल में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी का रेलकर्मियों से संवाद, बेहतर व सुरक्षित सेवाओं का दिया संदेश

जोधपुर : नववर्ष 2026 के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने गुरुवार को मंडल के विभिन्न कार्यालयों एवं रेलवे स्टेशनों का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच परस्पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी डीआरएम कार्यालय पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक को नववर्ष की बधाई दी।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य विभागीय कार्यालयों का भ्रमण कर रेलकर्मियों से सीधे संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी रेलकर्मियों को समर्पण, अनुशासन और टीमवर्क के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर जोगेंद्र मीणा व अमित स्वामी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button