google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में नकली घी की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 25 लाख का माल जब्त, नामी कंपनियों के लेबल भी बरामद

जोधपुर। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) शाहीन सी के निर्देशानुसार जोधपुर पुलिस ने नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सुनील के. पंवार के सुपरविजन में सीएसटी टीम प्रभारी एसआई मेहराज तंवर मय टीम एवं हाइवे मोबाइल इंचार्ज सउनि तेजाराम मय टीम की सूचना पर पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी क्षेत्र के सेक्टर-9 में मकान संख्या 667 पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान दो गोदामों में संचालित नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां से सरस, सीर, डेयरी बेस्ट, प्राइड, मधुसूदन, कृष्णा, मिल्क फूड सहित विभिन्न नामी कंपनियों के करीब 120 नकली घी के टीन, भारी मात्रा में फर्जी लेबल, पैकिंग सामग्री, मशीनरी बरामद की गई। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने नकली घी की ढुलाई में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी ज़ब्त कर लिया है।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि नकली घी की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। इस कार्रवाई से खाद्य सुरक्षा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button