google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

उत्तर पश्चिम रेलवे का ‘मिशन 100’ अभियान शुरू: डेगाना स्टेशन पर शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में कार्मिक विभाग द्वारा ‘मिशन 100’ अभियान के तहत डेगाना रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जोधपुर मंडल में इस अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम डेगाना स्टेशन से की गई है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 11 कर्मचारियों की शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक द्वारा 30 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस (रक्त शर्करा) एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के दौरान 10 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को पहली बार यह पता चला कि वे हाई आरबीएस और उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रस्त हैं।

चिकित्सकों ने सभी को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी डी.एस. मीना एवं कल्याण निरीक्षक हरिमोहन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button