google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बालोतरा स्टेशन पर ‘मिशन-100’ शिविर, कर्मचारियों की शिकायतों का त्वरित समाधान, 7 में नई स्वास्थ्य समस्याएं चिन्हित

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा संचालित ‘मिशन-100’ अभियान के तहत बालोतरा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिविर के दौरान कार्मिक विभाग की टीम ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में 26 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों का परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच शामिल रही। जांच के दौरान 7 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में पहली बार उच्च रक्तचाप और उच्च रक्त शर्करा की समस्या सामने आई। चिकित्सक डॉ. विजय राज चौधरी ने प्रभावित व्यक्तियों को योग, मॉर्निंग वॉक, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर का संचालन मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक हाथी राम भाटी, श्याम सिंह तथा स्टेशन अधीक्षक नाथा राम चौधरी एवं संजय कुमार मीणा की देखरेख में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मंडल प्रशासन ने बताया कि ‘मिशन-100’ अभियान के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य कल्याण के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button