google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रेल सुरक्षा सर्वोपरि: समय पर पूरी हों निर्माण व यात्री सुविधा परियोजनाएं – महाप्रबंधक अमिताभ

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने सुरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी निर्माण एवं यात्री सुविधा परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

वे उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्यालय के विभागाध्यक्षों के साथ जोधपुर, जयपुर, अजमेर और बीकानेर मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं तथा कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सजगता ही सुरक्षित रेल संचालन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटकों को बंद करने की प्रक्रिया, यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलवे की आय बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक के अंत में रेल संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अधिकारियों को कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और सकारात्मक कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button