google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर–जैसलमेर रेलखंड पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, 121 किमी प्रतिघंटा से ओएमएस ट्रेन का सफल परीक्षण

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने ट्रैक सुधार अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल के जोधपुर–जैसलमेर रेलखंड पर 121 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ओएमएस ट्रेन का सफल संचालन किया गया है। इससे पहले इस रेलखंड पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति सीमा निर्धारित थी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षित और तेज रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए मंडल में नियमित अनुरक्षण, ट्रैक मशीन कार्य और तकनीकी उन्नयन लगातार किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप जैसलमेर रेलखंड पर उच्च गति परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान 0.2 जी से अधिक का कोई भी पीक दर्ज नहीं हुआ, जो ट्रैक की बेहतर गुणवत्ता और सुरक्षित संचालन का प्रमाण है। यह उपलब्धि इंजीनियरिंग विभाग की निरंतर निगरानी, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का परिणाम है।

इस परीक्षण को सफल बनाने में सहायक मंडल इंजीनियर जैसलमेर की टीम, इंजीनियरिंग मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा ट्रैक मशीन स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

डीआरएम के अनुसार इस तरह के सुधार कार्यों से भविष्य में तेज, सुरक्षित और अधिक सुगम रेल संचालन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि ओएमएस (दोलन निगरानी प्रणाली) तकनीक का उपयोग भारतीय रेलवे द्वारा ट्रैक की गुणवत्ता जांचने के लिए किया जाता है। इस प्रणाली के माध्यम से चलती ट्रेन में कंपन और झटकों को मापकर ट्रैक की वास्तविक स्थिति का विश्लेषण किया जाता है, जिससे कमजोर स्थानों की समय रहते पहचान कर सुधार किया जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button