google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर रेल मंडल में सुरक्षा संगोष्ठी, टेलीकॉम सिस्टम की विश्वसनीयता और सुरक्षित कार्य पद्धति पर जोर

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में गुरुवार को सेक्शनल टेलीकॉम सुपरवाइजर्स के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षित कार्य प्रणाली और दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार ने सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि वे टेलीकॉम इंजीनियरिंग मैनुअल के अनुसार रखरखाव कार्यों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें, ताकि सिस्टम की विश्वसनीयता बनी रहे।

उन्होंने केबल मार्किंग को समय पर और सही तरीके से करने, कार्य कर रही एजेंसियों को सुरक्षित कार्य निष्पादन के लिए मार्गदर्शन देने तथा निगरानी को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

संगोष्ठी के दौरान फील्ड में कार्यरत टेलीकॉम स्टाफ से उनके सामने आने वाली समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की गई तथा सुधार के लिए सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल इंजीनियर शुभम यादव ने स्वागत किया, जबकि अंत में सहायक मंडल इंजीनियर राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर हितेश चावला, रवि डंगायच, मनीष मनिया, गोपाल सांखला, गोपाल मेघवाल और दिलीप सहित कई टेलीकॉम सुपरवाइजर्स ने अपने विचार साझा किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दूरसंचार गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर ही रेलवे संचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखा जा सकता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button