google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर-मऊ ट्रेन बनी अमृत भारत एक्सप्रेस, अब नियमित सेवा के साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ

जोधपुर : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जोधपुर मंडल से संचालित जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस को अब उन्नत कर अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इसके साथ ही यह ट्रेन अब स्पेशल के बजाय नियमित नंबरों के साथ संचालित होगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ट्रेन संख्या 04823/04824 को परिवर्तित कर अब 14809/14810 नंबरों के साथ नियमित रूप से चलाया जाएगा। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस रेक के साथ संचालित होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

नई समय-सारणी के अनुसार, 14809 जोधपुर-मऊ अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वहीं 14810 मऊ-जोधपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से चलकर बुधवार सुबह 8 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन पीपाड़ रोड, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मथुरा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, आजमगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रेन में यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही नियमित सेवा शुरू होने से सफर अधिक सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद बनेगा। यह कदम राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button