google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर मंडल में 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह, 28 कर्मचारी सम्मानित, ‘बेस्ट मंडल’ का गौरव भी मिला

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बुधवार को रेलवे स्टेडियम में 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

समारोह में परमानंद, सचिन जैन, हीना दवे, अरविंद गहलोत, मुकेश कुमार मीणा, रोहिताश विश्नोई, मोहम्मद रियाज अनवर, प्रताप सिंह, अभिषेक गांगुली, भारत लाल, कांता चौधरी, विकास बुरडक, दीपेश कुमार, अंजय कुमार सहित कुल 28 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही महाप्रबंधक स्तर पर जोधपुर मंडल को “बेस्ट मंडल” और “समग्र कार्य क्षमता शील्ड” मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल करीब 1600 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और लगभग 10 हजार कर्मचारी दिन-रात रेल सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं। मंडल द्वारा लोडिंग, समय पालन और यात्री सुविधाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है, साथ ही आधुनिक रेलवे स्टेशनों और नई ट्रेनों के माध्यम से सेवाओं का विस्तार भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, मुख्य परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.आर. बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव सहित कई अधिकारी एवं सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने स्वागत किया, जबकि अंत में अमृत लाल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन सुनील टाक और प्रदीप विमल द्वारा किया गया। यह समारोह रेलवे कर्मचारियों के समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को सम्मानित करने के साथ-साथ पूरे मंडल के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button