google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधकोटादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा : होटल से छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोटा : शहर के एक होटल में शुक्रवार को बारां जिले के केलवाड़ा निवासी एक छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर नयापुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस अस्पताल ले जाकर चिकित्सकों के चेक करने के बाद मृत घोषित किया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान प्रीतिहेड़ी पुत्री गिरिराज परिहार, केलवाड़ा निवासी के रूप में की है। जानकारी के अनुसार छात्रा शुक्रवार को घर से निकली थी। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे दी है और परिजन कोटा पहुँचकर मामले की पूरी जानकारी देंगे कि छात्रा कोटा किसके साथ आई और होटल में कैसे पहुँची।

नयापुरा थाना के ASI किशनगोपाल ने बताया कि छात्रा अकेली होटल में आई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और होटल के कर्मचारियों व आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के प्रयास में है ताकि स्पष्ट किया जा सके कि छात्रा की मृत्यु कैसे हुई और कहीं कोई आपराधिक गतिविधि तो शामिल नहीं है।

इस घटना से होटल और आसपास के इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना या घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button