पाली: मरूधर केसरी मित्र मंडल ने राहगीरों को बाँटी छाछ, गर्मी में राहत का बना सहारा

पाली : भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री मरूधर केसरी मित्र मंडल परिवार की ओर से रुई कटला स्थानक पर राहगीरों के लिए शीतल छाछ वितरण का आयोजन किया गया। मंडल मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि करीब 2000 राहगीरों ने छाछ का सेवन कर राहत महसूस की।

इसके साथ ही मंडल द्वारा 13 अप्रैल से शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर मोबाइल प्याऊ सेवा भी लगातार संचालित की जा रही है, जिससे आमजन को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सेवा कार्य में अध्यक्ष नेमीचंद चौपड़ा, धनपत चौपडा, नरेंद्र पंच, लाभ चन्द बोहरा, मांगीलाल संचेती, सोमचन्द नाहटा, पवन मुथा, पारस बोहरा, प्रेम चन्द लोढा, लादु राम लोढा, प्रकाश भडकक्तिया, पदम ललवानी, सम्पत राज तातेड, ज्ञान चन्द कटारिया, देवी चन्द सालेचा, ज्ञान चन्द पोखरना, कुशल सुराना, साहिब खां, सुनिल मेहता, भेरू लाल पारख, राजेन्द्र लोढा, प्रकाश बलोटा, रोहित चौपडा सहित मंडल के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। राहगीरों ने इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है और मंडल के सेवा प्रयासों को सराहा है।



