google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजस्थानराज्य

माउंट आबू सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने के बावजूद चालक की सूझबूझ से टली बड़ी त्रासदी, 55 यात्रियों की बची जान

सिरोही : माउंट आबू से आबूरोड जाते समय एक निजी ट्रैवल्स की बस का छिपा बेरी के पास ब्रेक फेल हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। दुर्घटना के समय चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकराकर नियंत्रण में लाया गया, जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई।

इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें आबूरोड के ट्रोमा सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया। यदि समय पर चालक ने निर्णय नहीं लिया होता, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित वाहन जांच की आवश्यकता को फिर से उजागर करती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button