google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : निर्जला एकादशी पर गणेश मार्केट के व्यापारियों ने बांटा मिल्क रोज, राहगीरों को मिली राहत

पाली : भीषण गर्मी के बीच निर्जला एकादशी के अवसर पर पाली शहर के गणेश मार्केट के व्यापारियों ने मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। व्यापारियों ने राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को ठंडक पहुंचाने के लिए दूध युक्त शरबत मिल्क रोज का वितरण किया।

इस सेवा अभियान में विजेंद्र वैष्णव, प्रकाश चौधरी, अरिहंत कोठारी, हरीश पटेल, मणिशंकर खत्री, हुकमचंद जैन, अशोक वैष्णव, उमेद जी, मनीष जैन, जितेंद्र वैष्णव और भरत जी प्रकाश जैन सहित अनेक व्यापारी शामिल रहे। गणेश मार्केट में लगाए गए इस स्टॉल पर सैकड़ों लोगों ने शरबत का सेवन कर राहत महसूस की। व्यापारियों की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा और इसे समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button