google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पाली में विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता अभियान, मजदूरों को बताए अधिकार

पाली, 1 मई : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली की ओर से गुरुवार को कोठारी फैब्रिक्स, मंडिया रोड पर श्रमिकों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर और प्राधिकरण सचिव विक्रम सिंह भाटी के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र ने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व को बताया और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों, न्यूनतम मजदूरी, कार्यस्थल सुरक्षा, और श्रम कानूनों की जानकारी दी। साथ ही नालसा योजना 2015, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, शी-बॉक्स पोर्टल, पॉश एक्ट, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, और बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया।

जिले के विभिन्न तालुका क्षेत्रों और नरेगा स्थलों पर भी ऐसे जागरूकता शिविर लगाए गए, जहां श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता संबंधी पैम्पलेट्स भी वितरित किए गए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button