google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पण

पाली : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 428वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को महाराणा प्रताप चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर वीर योद्धा को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं त्याग को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मण्डल महामंत्री गुमान सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व नगर पालिका उपसभापति मूल सिंह भाटी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, गणपत मेघवाल, रमेश परिहार, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी, मंडल महामंत्री गुमान सिंह रावत, कैलाश गौड़, सुदर्शन सिंह उदावत, मुकेश गोस्वामी, अशोक शर्मा, दिलीप सिंह, रामसिंह गोहिल, परबत सिंह शेखावत, अजय शर्मा, प्रवीण सामरिया, गणपत भाई बावरी, कैलाश नाथ, महिपाल सिंह चारण, सुरेंद्र सिंह, आशीष, राहुल, गिरावर सिंह, कल्याण सिंह, रामचन्द्र तोसावरा सहित भाजपा महाराणा प्रताप मंडल प्रवक्ता रामलाल चौहान एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित एवं समाज सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button