google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

“न्याय आपके द्वार” अभियान के तहत ए.डी. डागा पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर, विद्यार्थियों को मिले अधिकारों की अहम जानकारियाँ

पाली : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी एवं स्थायी लोक अदालत सदस्य गजेन्द्र कंवर के नेतृत्व में ए.डी. डागा पब्लिक स्कूल, पाली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए सचिव विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तीन माह का राज्यव्यापी विशेष अभियान “न्याय आपके द्वार – लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान” प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत बिजली, पानी, परिवहन, बैंकिंग, बीमा, नगर निकाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, भू-संपदा, एलपीजी जैसी जनोपयोगी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का निःशुल्क निस्तारण स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिकायतें विहित प्रारूप अथवा सरल हस्तलिखित प्रार्थना-पत्र के रूप में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के समर्पित मोबाइल नंबर 9119365734 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजी जा सकती हैं।

सचिव भाटी ने रालसा के एक्शन प्लान के अंतर्गत बचपन को सुरक्षित करने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं भविष्य निर्माण विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, बाल विवाह के दुष्परिणाम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, बाल श्रम उन्मूलन, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा पोर्टल एवं नालसा हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत सदस्य गजेन्द्र कंवर ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली समझाते हुए इसके माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सरल समाधान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या आशा सोनी, उप-प्राचार्य दिलीप प्रकाश पुरोहित, समन्वयक मनोहर सिंह, अधिकार मित्र मांगीलाल तंवर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button