google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया ‘स्वच्छ कॉलेज’ अभियान, श्रमदान से संवारा बांगड़ महाविद्यालय परिसर

पाली : राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन ‘स्वच्छ कॉलेज’ थीम के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया।

स्वयंसेवकों ने उद्यान, खुले परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए कचरा हटाया और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में स्वच्छता के प्रति उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी मनीष लोठ, मानवी शेखावत, गोमाराम एवं मंजू देवासी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम अधिकारियों ने विद्यार्थियों से एकल-उपयोग प्लास्टिक से दूरी बनाने, प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर विकसित करने एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता से महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button