google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर डिस्कॉम पाली वृत्त की तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ, पहले दिन वॉलीबॉल व रस्साकशी में दिखा जबरदस्त उत्साह

पाली : जोधपुर डिस्कॉम, पाली वृत्त के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को अधीक्षण अभियन्ता अजय माथुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्मिक अधिकारी श्वेता जादोन ने बताया कि प्रतियोगिताओं के प्रथम दिवस पर वॉलीबॉल, रस्साकशी, शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका दलपत सिंह राजपुरोहित ने निभाई।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल समन्वय हेमन्त पटेल द्वारा किया गया, जिसमें सोजत खण्ड विजेता एवं पाली खण्ड उपविजेता रहा। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता का समन्वय गजेन्द्र सिंह देवड़ा द्वारा किया गया, जिसमें पाली वृत्त ने विजेता तथा पाली खण्ड ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

शतरंज प्रतियोगिता का समन्वय सुरेश कुमार कुमावत द्वारा किया गया। महिला वर्ग में श्वेता जादोन विजेता एवं मीना दुर्गेश्वर उपविजेता रहीं।
कैरम प्रतियोगिता का समन्वय देवीलाल राजपुरोहित ने किया, जिसमें महिला सिंगल वर्ग में कोमल उडानिया विजेता एवं कोमल भण्डारी उपविजेता रहीं। महिला डबल वर्ग में अनिता पंवार व प्रीती छाजेड़ की जोड़ी विजेता तथा सोनिया चुण्डावत व मीना दुर्गेश्वर उपविजेता रहीं।

प्रतियोगिताओं के दौरान सोहन लाल, तुषार राखेचा, हरीश कुमार, ऋषभ, विक्रमसिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह शेखावत, सावित्री मीना, दीक्षा भाटी, मंथन, मनीष शेखर, गोविंद बालोटिया, योगेश, अमरसिंह सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिताओं के द्वितीय दिवस पर जिला क्लब में बैडमिंटन तथा सुल्तान स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि तृतीय दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल-कूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों में आपसी सौहार्द, टीम भावना और शारीरिक-मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button