google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर में 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर बना स्वास्थ्य सेवा का केंद्र, तीसरे दिन 636 रोगियों ने उठाया लाभ

पाली : राजस्थान सरकार के आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सुमेरपुर में आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद अन्तरंग शल्य चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन बड़ी संख्या में रोगियों ने उपचार सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के दौरान ओपीडी में 543 रोगियों की जांच की गई, वहीं आईईपीडी में कुल 93 रोगियों को भर्ती किया गया। शिविर में संचालित पंचकर्म इकाई रोगियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां आधुनिक आयुर्वेदिक पद्धतियों के माध्यम से प्रभावी उपचार प्रदान किए जा रहे हैं।

पंचकर्म इकाई में
80 रोगियों का अग्निकर्म, 70 रोगियों का स्नेहन-स्वेदन, 20 रोगियों का कटि बस्ति, 50 रोगियों का जानु बस्ति तथा 5 रोगियों का शिरोधारा उपचार किया गया।

शिविर की शल्य इकाई में डॉ. प्रेमसुख एवं डॉ. भरत सुधार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों के सफल ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शिविर संचालन में नरेन्द्र आस्था, उमाशंकर मुन्दडा एवं मांगीलाल परिहार का सराहनीय सहयोग रहा।

शिविर प्रभारी डॉ. राकेश गर्ग ने बताया कि शिविर के अवलोकन हेतु नगरपालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौर एवं भारत विकास परिषद, सुमेरपुर-शिवगंज के अध्यक्ष परबत सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल योगाभ्यास का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें योग प्रशिक्षक दलपत देवासी एवं प्रशिक्षिका नेहा वैष्णव द्वारा रोगियों एवं आमजन को योगाभ्यास करवाया जा रहा है। यह शिविर आयुर्वेदिक चिकित्सा, शल्य उपचार एवं योग के समन्वय से आमजन को स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित कर रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button