google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

1 फरवरी को केशव नगर बस्ती में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, आयोजन समिति का गठन, तैयारियां तेज

पाली : शहर की केशव नगर बस्ती में आगामी 1 फरवरी, रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर केशव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों—महालक्ष्मी नगर, गणेश नगर, भैंसागर मंदिर क्षेत्र, कृष्णा नगर, पवन रेजिडेंसी एवं सिटी होम—में उत्साह और उल्लास का माहौल है। सम्मेलन की तैयारियां अब तेज गति से प्रारंभ हो चुकी हैं।

आयोजन को सफल बनाने के लिए केशव नगर बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में बद्रीप्रसाद मेवाड़ा, बाबूलाल कुमावत, पुखराज बंजारा एवं किशन जी (तहसीलदार) को संरक्षक बनाया गया। वहीं कैलाश जाट को अध्यक्ष, ललित कुमावत को सचिव एवं भेराराम बंजारा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति में दीपक वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव, नवीन वागोरिया, एडवोकेट गजेंद्र सिंह मेड़तिया, राजू देवासी एवं नंदकिशोर जांगिड़ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त तरुण कुमावत, नितेश तोषावरा, खेताराम माली, गुलाब जांगिड़, अशोक मीणा, प्रमोद मेवाड़ा, भाकर देवासी, जेठाराम सुधार, मनीष सेन एवं महेंद्र मेवाड़ा को समिति सदस्य बनाया गया।

बैठक के मुख्य वक्ता अनिल भंडारी ने कहा कि यह हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी समाजजनों से आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर चंदन सिंह राजपुरोहित, हीरालाल कुमावत, ऋषभ पांडे, नरेश सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं महिला शक्ति के रूप में महिमा मंडल से सुमिता देवी, प्रीति जांगिड़ एवं लीला देवी की सक्रिय उपस्थिति ने बैठक को विशेष गरिमा प्रदान की। आयोजन समिति ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाएं और जनसंपर्क अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button