बसंत पंचमी पर मेगा पीटीएम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से छात्र-अभिभावक-शिक्षकों का सीधा संवाद, शिक्षा योजनाओं की दी जानकारी

पाली : बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पावन अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जिला परिषद सभागार, पाली में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद हुआ।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री के वीसी लाइव संवाद का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, गतिविधियों एवं शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सामूहिक मां शारदे वंदना में सभी ने सहभागिता की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट-गाइड के विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। मेगा पीटीएम के माध्यम से शिक्षा योजनाओं की जानकारी साझा कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया।




