सुमेरपुर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जनसंवाद, बांकली में धार्मिक आयोजन में की शिरकत

पाली : पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली प्रवास के दौरान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
इस क्रम में मंत्री कुमावत बांकली गांव पहुंचे, जहां बांकली मांता के उपासक भक्त ब्रह्मलीन घांची श्री मोटाराम जी गेना बोराणा के देवलोक गमन के उपलक्ष में आयोजित भंडारा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम श्री खेड़ादेवी माता मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

मंत्री कुमावत ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं आमजन के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मेले में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर सभी का कुशलक्षेम जाना।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूज्य महाराज जी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे तथा समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का विस्तार हो, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 महंत तीर्थ गिरी जी महाराज (श्री मलेश्वर महादेव मठ, मंडवारिया-सिरोही), श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संतोष गिरी जी महाराज (भाद्राजून), श्री श्री 1008 महंत श्री लेहर भारती जी महाराज (रेवानाथा जी अखाड़ा, बड़ गांव मठ, सिरोही), श्री श्री 1008 श्री अभय भारती जी महाराज (फूलेश्वर महादेव मंदिर, कोट बालियान) तथा श्री श्री 1008 महंत श्री दिंगबर उध्रर्वान महाराज (आश्रम, जावाल) सहित अनेक संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।



