google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूरे, पाली में जिला स्तरीय भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

पाली : राष्ट्रीय गीत “वंदेमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “स्वतंत्रता का मंत्र–वंदेमातरम्, समृद्धि का मंत्र–आत्मनिर्भर भारत” विषय पर जिला प्रशासन एवं कला, संस्कृति एवं जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रदर्शनी का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

शहर स्थित लोढ़ा स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने मोली बंधन खोलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदेमातरम् का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है और यह गीत देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम रहा है।

जिला कलक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय गीत से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को क्रमबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे आमजन और विशेष रूप से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन में वंदेमातरम् की भूमिका की विस्तृत जानकारी मिलेगी। उन्होंने प्रदर्शनी की प्रस्तुति की सराहना भी की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह भी उपस्थित रहे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सौरभ सिंगारिया ने जिला कलक्टर का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी की विषयवस्तु एवं उद्देश्य की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरपत सिंह, कनिष्ठ सहायक जगदीश मीणा, सूचना सहायक युगल किशोर, अध्यापक नरेन्द्र सिंह, हेमन्त कुमावत, गजेन्द्र सिंह, विद्यालय स्टाफ, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह प्रदर्शनी जिले के नागरिकों को राष्ट्रीय गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जोड़ते हुए देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button