google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, ‘मतदाता सूची लोकतंत्र की जड़’ – कलेक्टर एल.एन. मंत्री

पाली : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जिला परिषद सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर पाली में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर पाली एल.एन. मंत्री ने की।

कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एल.एन. मंत्री ने कहा कि “लोकतंत्र रूपी वटवृक्ष की जड़ मतदाता सूची है। मतदाता सूची जितनी सशक्त और शुद्ध होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।” उन्होंने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पाली विशाल सीपा ने स्वीप गतिविधियों की जानकारी देते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति पर प्रकाश डाला। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया।

एसआईआर-2026 में उत्कृष्ट कार्य के लिए मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, रानी उपखण्ड अधिकारी शिवा जोशी, एईआरओ दलपत सिंह सांखला, सीबीईओ सोजत तथा प्रतीक शर्मा, नायब तहसीलदार सुमेरपुर को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 पर्यवेक्षकों, 15 बीएलओ एवं 36 निर्वाचन कार्मिकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों एवं कॉलेजों के संस्था प्रधानों तथा ईएलसी प्रभारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

तहसीलदार (निर्वाचन) पाली रेखा देवी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए Theme – ‘My India, My Vote’ तथा Tagline – ‘Citizen at the Heart of Indian Democracy’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम स्थल पर निर्वाचन से संबंधित विभिन्न उपयोगी ऐप्लीकेशन जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, सी-विजिल ऐप आदि की जानकारी देने हेतु फ्लैक्स एवं बैनर भी लगाए गए।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय पाली से संदीप दवे, रामकृष्ण, हेमंत कुमार, नरसिंग भाटी, श्यामसिंह आढ़ा, दिनेश सिंह, माणकलाल शर्मा सहित अन्य कार्मिकों का सहयोग रहा। वहीं स्वीप प्रकोष्ठ से जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर गजेन्द्रसिंह नारलाई ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button