google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली प्रिन्टिंग प्रेस एण्ड डिजाईनिंग ऐसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

पाली : शहर के प्रिंटिंग और डिजाइनिंग व्यवसाय से जुड़े संचालकों की प्रमुख संस्था ‘पाली प्रिन्टिंग प्रेस एण्ड डिजाईनिंग ऐसोसिएशन’ की आमसभा नगर निगम के समक्ष नाकोड़ा विला में आयोजित की गई। सभा में पूर्व निर्विरोध अध्यक्ष रविन्द्र सोनी का भव्य अभिनंदन किया गया और सत्र 2025-26 के लिए 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का औपचारिक ऐलान किया गया।

बैठक में वरिष्ठजनों को संस्था का मार्गदर्शन करने हेतु सुशील शर्मा और नारायण चौधरी को संरक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल माली, प्रदीप भाटी और ओमप्रकाश बागड़ी को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रविन्द्र सोनी ने कार्यकारिणी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी। इसमें उपाध्यक्ष के रूप में उत्तम सिंह राजपुरोहित, महासचिव माणक चौहान, सचिव अमजद जोया, कोषाध्यक्ष गोविन्द सांखला, सह कोषाध्यक्ष दीपक देवड़ा और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

संगठन को तकनीकी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभागीय नियुक्तियां भी की गईं। इसमें खेल विभाग मंत्री नरेश भाटी, आईटी विभाग मंत्री नारायण प्रजापत और कार्यक्रम व्यवस्था मंत्री आजाद सिंह को शामिल किया गया। सहयोग दल में विभिन्न विभागों के सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं।

कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को संस्था की नियमावली का पालन करने और सदस्य हितों के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही संस्था का विधिवत पंजीकरण कराया जाएगा। सभा का समापन महासचिव माणक चौहान द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button