google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री गुरु पुष्कर जैन साधना केंद्र में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

पाली : श्री गुरु पुष्कर जैन साधना केंद्र संस्थान में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मांगीलाल मुणोत, कार्यकारी अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ एवं मंत्री रिखबचंद धारीवाल ने ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जवरीलाल बाफना, सज्जनराज धरोलिया, गौतमचंद कवाड़, बाबूलाल सालेचा, पूरणप्रकाश श्रीश्रीमाल, गौतमचंद धारीवाल, देवीचंद सालेचा, राजकुमार मेहता, शांतिलाल संचेती, गौतम भंसाली, राजू मुणोत, त्रिलोकचंद गुलेछा, मुन्नालाल लुकड़, निर्मल मुणोत, राकेश नाहर सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से विमला संचेती, सुनीता गुलेछा एवं सुनीता धोका की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया। समारोह के दौरान देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत वातावरण में सभी ने गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति सम्मान के रूप में मनाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button