google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

रानी ब्लॉक के स्कूलों का औचक निरीक्षण, एसीडीईओ तेजसिंह पंवार ने परखी शैक्षिक गुणवत्ता, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

पाली : शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे विद्यालय निरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) तेजसिंह पंवार ने रानी ब्लॉक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसीडीईओ पंवार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिलोवनी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घेनड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की कार्मिक उपस्थिति पंजिका, शिक्षण कार्य की स्थिति, प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम, पोषाहार व्यवस्था, कक्षा-कक्षों की स्थिति, पुस्तकालय, कार्यपुस्तिका वितरण तथा विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षिक गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालयों में अपनाई जा रही समग्र शैक्षिक विधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं संबलन प्रदान किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर को संतोषजनक बताया।

इस अवसर पर पिलोवनी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश तथा घेनड़ी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मदन मोहन सोनल सहित बसंतीलाल, मंगल सिंह, समय सिंह मीणा, विजय सिंह, घीसू सिंह, गोविंद सिंह, कमल किशोर, आशा, राजेंद्र सिंह, मंगाराम एवं सुरजीत सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button